दिनांक 23-11-2019 को किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप नामक एक छोटा सा पौधा लगाया था मन मे डर था फिर भी डरते डरते हुए इसका निर्माण किया है कहीं इसका दुरुपयोग कोई ना करे समाज मे बच्चों की बढ़ती उम्र और माता पिता की परेशानी को देखते हुए तथा उनकी पीड़ा हरने में हम किस प्रकार सहयोगी बने तो जीवन साथी ग्रुप बनाकर इसकी शुरुआत की धीरे धीरे ही सही समाज बन्धु जुड़ते चले गए ओर कारवां बढ़ता चला गया परिस्थिति अनुसार ग्रुप के नियम बनाये ओर नियमो में बदलाब भी करना पड़े जैसे ग्रुप पहले सभी सदस्यो को पोस्ट करने के लिए खुला हुआ था परिस्थिति ऐसी बनी की उस पर प्रतिबंध लगाना पड़ा जाति प्रमाण पत्र भी इसलिये मांगने पड़े कि ग्रुप में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र , हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश तक के समाज बन्धु जुड़ने लगे जिसमे उपनाम भिन्न होने से जाति के है या नही पहचान करना मुश्किल हो गया था कुछ समाज बन्धुओ के गोत्र से भी पहचान हो जाती है परन्तु यदि गलती से कोई अन्य समाज का व्यक्ति जुड़ जाय और सम्बन्ध हो जाय तो मुशिकल खड़ी हो जाएगी इसलिये ग्रुप में जोड़ने से पहले जाति प्रमाण पत्र, जन्म दिनांक हेतु अंकसूची ओर वेतन स्लिप के साथ साथ खेती की जानकारी बॉयोडाटा के साथ मांगी गई क्योकि कुछ लोग जन्म दिनांक , खेती व वेतन की गलत जानकारी बॉयोडाटा में लिख रहे थे किरार धाकड़ जीवन साथी का प्रचार प्रसार निरन्तर किया गया जिसके फलस्वरूप आज एक वाट्सएप ग्रुप बनाया था जो पूर्ण भरने से दूसरा ग्रुप बनाया इस तरह लगभग 350 समाज बन्धु ग्रुप के सदस्य है ओर आज तक लगभग 40 जोड़े ग्रुप में ही सम्बन्ध पक्के हुए और 60 सदस्य के ग्रुप के बाहर ग्रुप के माध्यम से हुए है ग्रुप की मुख्य विशेषता ग्रुप पूर्णतः निशुल्क है हर रविवार को बायोडाटा ग्रुप में पोस्ट किए जाते है इसलिये समाज की अपनी परम्परा ओर संस्क्रति को बचाये रखने के लिये किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप में जुड़ने के लिए निर्धारित फॉर्म को पूर्णभरकर नियमावली सहित , चाहे गए प्रमाण के साथ 2 फोटो हमारे वाट्सअप नम्बर 9826015469/ मोबाइल नंबर 8770571240 पर पोस्ट कीजिये और इस छोटे से पौधे को सिंचित कर बरगद से पेड़ बनाने के लिए अपने , अपने बच्चों के, रिश्तेदारों के बच्चों के बॉयोडाटा पोस्ट कीजिये।
आदरणीय श्रीमान दिलीप सिंह जी किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप, साथियो एवं ईश्वर की कृपा से मेरा बेटा विशाल रामस्वरूप चौहान निवासी खितवाई जिला सीहोर एवं भूमि अनिल वर्मा(लिबर्टी बस) निवासी नजर पूरा जिला हरदा का रिश्ता दिनांक 04-11-2020 को पक्का हो गया है आप सभी आशीर्वाद प्रदान करने की कृपा करें इस ग्रुप में सभी वर पक्ष वालो से मेरा निवेदन है कि आप दहेज कुप्रथा को जड़ से खत्म करे एवं कन्या के संस्कार को प्राथमिकता देवे धन दौलत को नहीं वधु पक्ष वालो से निवेदन है कि सरकारी नोकरी की पीछे न भागे केवल लड़के का चरित्र योग्यता व्यवहार परिवार को प्राथिमकता देवे । सच्चे समाज सेवक आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी के पवित्र कार्य को नमन करता हु आप ऐसे ही समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे स्वस्थ रहे मस्त रहे प्रसन्न रहे ईश्वर से कामना करता हु ओर समाज बन्धुओ से अपील करता हूं कि आप अपने बच्चों के लिये योग्य रिश्ते के किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप के एडमिन श्री दिलीप वर्मा किरार इंदौर से उनके वाट्सअप नम्बर 9826015469 पर सम्पर्क कर सकते है। रामस्वरूप चौहान, सीहोर
परम प्रिय एवं आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी, आपके अपार सहयोग एवं अविश्मरणींय प्रयास से हमारी बिटिया रुचि सुपुत्री विजय सिंह पटेल का संबंध ग्रुप में ही श्री चंदन वर्मा सुपुत्र श्री मायाराम वर्मा जी के साथ पक्का हो गया है। आपसे निवेदन है कि हमारी बिटिया का बायोडाटा अब ग्रुप से हटाकर हमें अनुग्रहीत करें। आपने किरार धाकड़ जीवनसाथी ग्रुप बनाकर बहुत ही पवित्र और पुण्य का कार्य किया है।यह ग्रुप हमारे सदृश्य अनेक परिवारों को जो कि नौकरी पैसा के या अन्य किसी कारण से समाज से दूर रह रहे हैं उनके बच्चों को जीवनसाथी की तलाश में मील का पत्थर साबित हो रहा है। आपके इस निस्वार्थ, निष्कलंक, समाज हितेषी ग्रुप के सफलतापूर्वक संचालन के लिए हम सभी ग्रुप के सदस्यों की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद, साधुवाद।
आदरणीय वर्मा जी, नमस्ते मेरे बेटे राहुल सिसोदिया का संबंध ग्रुप में ही श्री श्याम सिंह जी चौधरी की बिटिया गरिमा चौधरी इंदौर वालो से पक्का हो गया है तथा दिनांक 21-11-2021 को विवाह भी सम्पन्न हो गया जिसमें आप भी सम्मिलत हुए थे आपके द्वारा बहुत ही पुण्य का कार्य किया जा रहा है, ईश्वर आपको स्वस्थ रखें और ऐसे ही कार्य करने की शक्ति प्रदान करें आज ये जो संबंध तय हुआ है इसका पूरा श्रेय आपको जाता है ग्रुप में जुड़ने से ही ये संभव हो सका । पुनः आपको धन्यवाद । पी.सी.सिसोदिया खंडवा म.प्र.
ग्रुप संचालन के दो बर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां आपके द्वारा नि: स्वार्थ भाव से किये कार्य सभी के लिए अनुकरणीय है।आप समय निकाल कर समाज के लिए इतना अच्छा कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। वर्तमान में बेटे के लिए सुयोग्य बहु व बेटी के लिए सुयोग्य वर ढूंढना काफी कठिन कार्य है जिसे आपने बहुत ही सरल बना दिया । ईश्वर आपको स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु हो।इसी तरह समाज के कार्य में संलग्न रहे ।इस पुनीत कार्य में हमारी आवश्यकता हो तो आदेश देवें। प्रकाश चंद सिसोदिया खंडवा (मध्यप्रदेश)
ग्भाई साहब प्रतीक्षा धाकड़ or योगेश पटेल ji का आज़ संबंध पक्का हो गया हे आपके सहयोग से हम लोगो को इतना अच्छा रिश्ता मिल पाया हे आप जैसे समाज सेवी लोग अगर समाज मे रहे तो समाज का उद्धार होना निश्चित हे समाज मे प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यो or अपने परिवार मे इतना व्यस्त हे की समाज सेवा or देश सेवा के लिए किसी के पास समय hi नही हे उन्ही लोगो मे से आप जैसे फ़रिश्ते हे जो दुनिया दारी से हटकर समाज के लिए अपने व्यस्ततम समय मे से समय निकाल कर लोगो की निस्वार्थ भावना से सेवा कर रहे हे... निश्चित ही आप बहुत बहुत बधाई or तारीफ के काविल हे वर्मा ji आपको सादर प्रणाम 🙏🙏 आपका आशीर्वाद भी नव युगल को चाहिए 12 मई की शादी fix हुई हे आप सह परिवार आमंत्रित हे 🙏🙏सिलधरिया परिवार की ओर से आपका बहुत बहुत आभार 🙏🙏
वर्मा जी आप जो समाज के लिऐ जो कार्य कर रहे हैं उस कि शब्दो मै प्रसंशा नहीं कि जा सकती । आप ने जो समाज को एक नई दिशा दी है उस के लिऐ आप को धन्यवाद 🙏 आप ग्रुप के मध्य से हीं मेरी शादी फूलवती सूर्यवंशी दीदी कि भतीजी मिस किरण पटैया से जुड़ गई है अत: आप मुझे जीवनसाथी ग्रुप से बाहर निकाल दीजिए 🙏 नाम - मुनिराज चौरे, ग्राम पुसली , बैतूल
संस्थापक: श्री दिलीप वर्मा जी किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप समाज के माता पिता की परेशानियों के साथ साथ एक भाई की पीड़ा ने मन को झकझोर दिया समाज मे बालक , बालिकाओं की उम्र दिनों दिन बढ़ती जा रही थी और रिश्ते ढूढने में परेशानी हो रही थी समाज के कर्मचारियो भाइयों, बहनों को अपने काम से छुट्टियां नही मिल पाती थी और बालक , बालिकाओं को अपने-अपने कैरियर की चिंता के साथ योग्य साथी की चिंता भी सता रही थी प्रायवेट जॉब होने से उन्हें भी वक्त नही मिल पाता था ऊपर से ''गरीबी में गिला आटा'' की कहावत को चरितार्थ किया कोरोना ने, जिसके कारण रिश्ते तलाशने की थोड़ी बहुत सम्भावना थी वह भी खत्म कर दी ऐसी स्थिति में माता पिता की चिंता दुगुनी हो गई कि अब कैसे योग्य लड़का, लड़की की तलाश करें उस भाई ने अपनी बहन के लिये योग्य लड़का हेतु जब अपनी समस्या बताई जो मध्यमवर्गीय परिवार से है तो ऐसी जटिल समस्या का कुछ हल निकालने के लिये सोचा, समझा और फिर किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप बनाया ओर वाट्सअप के माध्यम से शुरुआत की जिसमे किसी भी प्रकार से एक रुपये का खर्च भी नही लगता है ग्रुप में जुड़ने के लिए कोई फॉर्म प्रिंट नही कराना पड़ता है और बिल्कुल पूरी तरह निशुल्क है ओर बहुत ही आसानी से निर्धारित फॉर्म भरकर चाहे गए प्रमाणों के साथ जुड़ सकते है ओर बायोडाटा में सम्पूर्ण जानकारी होने से अन्य जानकारी की जरूरत नही पड़ती है और इसे वाट्सअप के माध्यम से आसानी से देख सकते है और हर रविवार को बायोडाटा ग्रुप में किये जाने से नए नए बायोडाटा देखने को मिलते है इसकी शुरुआत भले ही धीमी रही, धीरे धीरे समाज बन्धु ग्रुप में जुड़ते चले गए पहले समाज बन्धुओ को फेक आईडी के चलते विश्वास नही होता था उन्हें विश्वास दिलाया गया कि ये फेक आईडी नही होकर वाट्सअप ग्रुप है और इसमे समाज बन्धु है और समाज बन्धु भी वही है जिनको अपने बच्चों की शादी करनी है और जिन्होंने बायोडाटा भरकर ग्रुप एडमिन को दिया है तब जाकर कई बार सफलता मिली तो कई बार असफलता मिली किंतु हमारे प्रयास निरन्तर जारी है ओर समाज के लोगो के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे है किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप का जो पौधा लगाया था उसमें फल आने से जो खुशी और मन को संतोष मिला उसकी कल्पना भी नही की जा सकती है और सबसे बड़ी और खुशी की बात ये है कि जिस भाई की समस्या को देखते हुए ग्रुप शुरू किया था उसकी बहन का सम्बन्ध भी किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप के माध्यम से हुआ बस मन मे एक बात रह गई कि उनकी शादी में सम्मिलित नही हो सके क्योकि मेरी बेटी की ससुराल में भी उसी दिन की शादी थी आज उनके नवीन परिवार में भी बिटिया का जन्म हुआ तो खुशी और बढ़ गई जो भी समाज बन्धु जीवन साथी ग्रुप के बारे में, जीवन साथी के बारे में अपने विचार, मत, सुझाव, देना चाहे तो हमे हमारे वाट्सअप नम्बर 9826015469 पर अपना नाम, पता, फोटो ओर मोबाइल नम्बर लिखकर भेज सकते है