Success Story

Mr. Vishal Chauhan

आदरणीय श्रीमान दिलीप सिंह जी किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप, साथियो एवं ईश्वर की कृपा से मेरा बेटा विशाल रामस्वरूप चौहान निवासी खितवाई जिला सीहोर एवं भूमि अनिल वर्मा(लिबर्टी बस) निवासी नजर पूरा जिला हरदा का रिश्ता दिनांक 04-11-2020 को पक्का हो गया है आप सभी आशीर्वाद प्रदान करने की कृपा करें इस ग्रुप में सभी वर पक्ष वालो से मेरा निवेदन है कि आप दहेज कुप्रथा को जड़ से खत्म करे एवं कन्या के संस्कार को प्राथमिकता देवे धन दौलत को नहीं वधु पक्ष वालो से निवेदन है कि सरकारी नोकरी की पीछे न भागे केवल लड़के का चरित्र योग्यता व्यवहार परिवार को प्राथिमकता देवे । सच्चे समाज सेवक आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी के पवित्र कार्य को नमन करता हु आप ऐसे ही समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे स्वस्थ रहे मस्त रहे प्रसन्न रहे ईश्वर से कामना करता हु ओर समाज बन्धुओ से अपील करता हूं कि आप अपने बच्चों के लिये योग्य रिश्ते के किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप के एडमिन श्री दिलीप वर्मा किरार इंदौर से उनके वाट्सअप नम्बर 9826015469 पर सम्पर्क कर सकते है। रामस्वरूप चौहान, सीहोर

Mrs. Ruchi Patel

परम प्रिय एवं आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी, आपके अपार सहयोग एवं अविश्मरणींय प्रयास से हमारी बिटिया रुचि सुपुत्री विजय सिंह पटेल का संबंध ग्रुप में ही श्री चंदन वर्मा सुपुत्र श्री मायाराम वर्मा जी के साथ पक्का हो गया है। आपसे निवेदन है कि हमारी बिटिया का‌ बायोडाटा अब ग्रुप से हटाकर हमें अनुग्रहीत करें। आपने किरार धाकड़ जीवनसाथी ग्रुप बनाकर बहुत ही पवित्र और पुण्य का कार्य किया है।यह ग्रुप हमारे सदृश्य अनेक परिवारों को जो कि नौकरी पैसा के या अन्य किसी कारण से समाज से दूर रह रहे हैं उनके बच्चों को जीवनसाथी की तलाश में मील का पत्थर साबित हो रहा है। आपके इस निस्वार्थ, निष्कलंक, समाज हितेषी ग्रुप के सफलतापूर्वक संचालन के लिए हम सभी ग्रुप के सदस्यों की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद, साधुवाद।

Mr. Rahul Sisodiya

आदरणीय वर्मा जी, नमस्ते मेरे बेटे राहुल सिसोदिया का संबंध ग्रुप में ही श्री श्याम सिंह जी चौधरी की बिटिया गरिमा चौधरी इंदौर वालो से पक्का हो गया है तथा दिनांक 21-11-2021 को विवाह भी सम्पन्न हो गया जिसमें आप भी सम्मिलत हुए थे आपके द्वारा बहुत ही पुण्य का कार्य किया जा रहा है, ईश्वर आपको स्वस्थ रखें और ऐसे ही कार्य करने की शक्ति प्रदान करें आज ये जो संबंध तय हुआ है इसका पूरा श्रेय आपको जाता है ग्रुप में जुड़ने से ही ये संभव हो सका । पुनः आपको धन्यवाद । पी.सी.सिसोदिया खंडवा म.प्र.

Mr. Prakash Sisodiya

ग्रुप संचालन के दो बर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां आपके द्वारा नि: स्वार्थ भाव से किये कार्य सभी के लिए अनुकरणीय है।आप समय निकाल कर समाज के लिए इतना अच्छा कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। वर्तमान में बेटे के लिए सुयोग्य बहु व बेटी के लिए सुयोग्य वर ढूंढना काफी कठिन कार्य है जिसे आपने बहुत ही सरल बना दिया । ईश्वर आपको स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु हो।इसी तरह समाज के कार्य में संलग्न रहे ।इस पुनीत कार्य में हमारी आवश्यकता हो तो आदेश देवें। प्रकाश चंद सिसोदिया खंडवा (मध्यप्रदेश)

Mr. Yogesh Dhakar

ग्भाई साहब प्रतीक्षा धाकड़ or योगेश पटेल ji का आज़ संबंध पक्का हो गया हे आपके सहयोग से हम लोगो को इतना अच्छा रिश्ता मिल पाया हे आप जैसे समाज सेवी लोग अगर समाज मे रहे तो समाज का उद्धार होना निश्चित हे समाज मे प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यो or अपने परिवार मे इतना व्यस्त हे की समाज सेवा or देश सेवा के लिए किसी के पास समय hi नही हे उन्ही लोगो मे से आप जैसे फ़रिश्ते हे जो दुनिया दारी से हटकर समाज के लिए अपने व्यस्ततम समय मे से समय निकाल कर लोगो की निस्वार्थ भावना से सेवा कर रहे हे... निश्चित ही आप बहुत बहुत बधाई or तारीफ के काविल हे वर्मा ji आपको सादर प्रणाम 🙏🙏 आपका आशीर्वाद भी नव युगल को चाहिए 12 मई की शादी fix हुई हे आप सह परिवार आमंत्रित हे 🙏🙏सिलधरिया परिवार की ओर से आपका बहुत बहुत आभार 🙏🙏

Mr. Muniraj Chore

वर्मा जी आप जो समाज के लिऐ जो कार्य कर रहे हैं उस कि शब्दो मै प्रसंशा नहीं कि जा सकती । आप ने जो समाज को एक नई दिशा दी है उस के लिऐ आप को धन्यवाद 🙏 आप ग्रुप के मध्य से हीं मेरी शादी फूलवती सूर्यवंशी दीदी कि भतीजी मिस किरण पटैया से जुड़ गई है अत: आप मुझे जीवनसाथी ग्रुप से बाहर निकाल दीजिए 🙏 नाम - मुनिराज चौरे, ग्राम पुसली , बैतूल

Mrs. Upaasana

आदरणीय वर्मा जी को सादर नमस्कार। आपके द्वारा संचालित किरार समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के परिणय बंधन रूपी महा यज्ञ से मुझे और मेरी बिटिया उपासना को आज आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुझे बड़ा हर्ष है कि वर्माजी की प्रेरणा, और उनकी समाजसेवा की तपस्या से मुझे बिटिया के लिए योग्य वर के रूप में श्री नारायण सिंह जी गंगोलिया, उदयपुरा जिला रायसेन निवासी के चिरंजीव श्री शशिकांत रूपी दामाद मिले। शशिकांतजी शासकीय सेवा में इंजीनियर हैं। यधपी मेरा यह संबंध ग्रुप से बाहर हुआ है किंतु सारा श्रेय सम्मनीय वर्मा जी को जाता है। वर्मा जी की समाजसेवा का में कायल हूं। आप जैसे समाजसेवी बहुत ही कम मिलते हैं। मैं आपकी प्रेरणा, प्रयास को कोटि कोटि नमन करता हूं। यहां एक बात और कहूंगा जो हमारे समाज में हरेक बिटिया के माता पिता को जीवनभर सताती रहती है वह है दहेज रूपी महासुर । आदरणीय में आज बड़भागी हूं सोभागयशाली हूं कि उदयपुरा के गंगोलिया जी के ज्येष्ठ पुत्र श्री रमन जी का जिन्होंने मेरी बिटिया को सूखी हल्दी के तिलक के साथ विदा करने का कहा है। में इस परिवार का वंदन, अभिनंदन करता हूं । में अपील करता हूं समाज के लड़के वालों से कि इनके जैसी भावना सभी रखें। मैरी बिटिया उपासना को आपका आशीर्वाद मिले एसी कामना करता हूं। हनुमत सिंह पटेल,भोपाल

Mr. Surendra khandait

समाज को विशेष योगदान देने में आपका बहुत-बहुत आभार आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी,आप का जितना धन्यवाद करूं उतना कम है किरार समाज के लिऐ बहुत बड़ा योगदान देने में विशेष रूप से मेरी ओर से आप को नमन👏👏👏 ..... आप जो निशुल्क कार्य रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है आमतौर पर देखा जाए तो कई तरह के Matrimony बहुत ज्यादा पैसे लेने के बाद भी इतना अच्छा काम नहीं कर पाते हैं जो कि आप निशुल्क कर रहे है इसका पुरा शेह किरार जीवन साथी गुप के संचालक आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी को जाता है उसके लिये आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी को बहुत बहुत बहुत. धन्यवाद इसी ग्रुप के माध्यम दो साल पेहले मेरी दीदी kavita khandait & jiju D.p nagar की शादी भी तय हुई थी उसके लिए भी एक बार फिर से बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय श्री दिलीप जी वर्मा आपका धन्यवाद l🌸🌸🌸🌸🌸🌸 Surendra khandait & family .in Indore 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Mr. Hariom Dhakad

दिनांक 30-11-2020 को किरार धाकड़ जीवन साथी से बनी जोड़ी श्री हरिओम धाकड़ विदिशा ओर सावित्री धाकड़ वनखेड़ी होशंगावाद का विवाह सम्पन हुआ जिसकी विशेषता ये थी इन्होंने बिना दहेज लिये शादी की है ग्रुप में तय हुए सम्बन्ध में ये दूसरी शादी थी जिन्होंने दहेज लिये बिना विवाह किया समाज के युवा जाग रहे है और समाज मे ये सन्देश भी दे रहे है कि हम चाहे तो दहेज लिये बिना भी शादी हो सकती है ये दहेज रूपी दानव को खत्म भी कर सकते है परिवार को भी इनकी बात माननी ही पड़ती है जैसे पहले लड़की देखने दिखाना का रिवाज नही था जो माता पिता कर दे वहीं पर रिश्ता हो जाता था आज वक्त के समाज मे भी बदलाव हुआ और लड़का, लड़की देखने दिखाने की शुरुआत हो गई अब दहेज रूपी दानव को खत्म कर बालिका के माता पिता का राहत देने की शुरुआत करने की है हमे गर्व है कि हमारे ग्रुप किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप में रिश्ते तो पक्के हो रहे है साथ मे दहेज की मांग नही कर रहे है । नव दम्पति को नवीन जीवन शुरू करने की लख लख बधाई

Mrs. kavita khandait

समाज को विशेष योगदान देने में आपका बहुत-बहुत आभार आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी,आप का जितना धन्यवाद करूं उतना कम है किरार समाज के लिऐ बहुत बड़ा योगदान देने में विशेष रूप से मेरी ओर से आप को नमन👏👏👏 ..... आप जो निशुल्क कार्य रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है आमतौर पर देखा जाए तो कई तरह के Matrimony बहुत ज्यादा पैसे लेने के बाद भी इतना अच्छा काम नहीं कर पाते हैं जो कि आप निशुल्क कर रहे है इसका पुरा शेह किरार जीवन साथी गुप के संचालक आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी को जाता है उसके लिये आदरणीय श्री दिलीप वर्मा जी को बहुत बहुत बहुत. धन्यवाद इसी ग्रुप के माध्यम दो साल पेहले मेरी दीदी kavita khandait & jiju D.p nagar की शादी भी तय हुई थी उसके लिए भी एक बार फिर से बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय श्री दिलीप जी वर्मा आपका धन्यवाद l🌸🌸🌸🌸🌸🌸 Surendra khandait & family .in Indore 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏